अवैध शराब बेचते पकड़ाया.  - CG Sandesh

अवैध शराब बेचते पकड़ाया.

कोमाखान पुलिस ने ग्राम बिरोड़ा में 16 नग देशी प्लेन शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 20 मई को कोमाखान बस स्टैण्ड में मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक ब्यक्ति कांदाजरी नाला ग्राम बिडोरा में अवैध शराब का बिक्री कर रहा है. जिसपर पुलिस स्टाप मुखबीर के बताये हुये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड़ कार्यवाही किया. जहां शराब पीने वाले व खरीदने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, व शराब बिक्री करने वाला पकडा गया.

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम सुनील ठाकुर पिता विजय ठाकुर उम्र 31 वर्ष सा. बिडोरा थाना कोमाखान जिला महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी होना बताया. जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 16 नग देशी प्लेन शराब कीमत 1280 रूपये एवं शराब नगदी बिक्री रकम 100 रूपये मिला. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें