22 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

22 लीटर महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 20 मई को हाथ भट्टी का बना 22 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सुचना पर तेली डबरी की ओर से पैदल शराब लेकर आ रहे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया. जिसने अपना नाम पिंगल चैहान पिता दुलार चैहान निवासी बोडेसरा का होना बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक पीला रंग के सीमेंट बोरी में हाथ भट्टी का बना महुआ शराब जरकीन में करीबन 17 लीटर एवं एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर जरकीन में 05 लीटर महुआ शराब कुल जुमला 22 लीटर किमत 2200 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें