ट्रेक्टर चालक के लापरवाही से मोटर सायकल सवार को गंभीर चोट - CG Sandesh

ट्रेक्टर चालक के लापरवाही से मोटर सायकल सवार को गंभीर चोट

महासमुंद पशु प्रशिक्षण केन्द्र के पास ट्रेक्टर के लापरवाही से मोटर सायकल सवार को गंभीर चोट लगने से मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुर्रे निवासी ग्राम बरोंडाबाजार 12 जून को अपनी मो0सा0 सीडी डिलक्स CG 06 P 2357 से अपने दोस्त प्रह्ललाद यादव एवं सागर निषाद के साथ परसट्ठी से छोटा हाथी का पेंमेंट लेकर वापस बरोंडाबाजार आ रहे था. तभी रास्ते में पशु प्रशिक्षण केन्द्र के पास आम रोड में महासमुंद तरफ से आ रही ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 GM 3958 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से ट्रेक्टर के नागर से मनोज की  मो0सा0 सीडी डिलक्स क्षतिग्रस्त हो गया एवं उसे व प्रहलाद यादव को चोंट लगी. मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337 आईपीसी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें