मोबाईल तोड़ने की पुरानी बात को लेकर मारपीट - CG Sandesh

मोबाईल तोड़ने की पुरानी बात को लेकर मारपीट

महासमुंद संतोषी मंदिर के पास मोबाईल तोड़ने की पुरानी बात को लेकर मारपीट गाली गलौच करने की शिकायत दर्ज कराई गई है. मिली जानकारी के अनुसार गौरव सोनी निवासी वार्ड नं0 07 नयापारा महासमुंद 20 जून 2020 को रात्रि लगभग 08.00 बजे पटेल किराना स्टोर में राशन का पैसा जमा कर वापस अपने घर आ रहा था. उसी समय समीर खान एवं करण रामटेके चैंक पर मोबाईल तोड़ने की पुरानी बात को लेकर उसके साथ झगड़ा विवाद किया तथा गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया व पास पड़े पत्थर को उठाकर समीर खान ने गौरव सोनी के सिर में मारा. जिससे उसे चोट आई इस झगड़ा विवाद को अन्य लोग देखे एवं बीच बचाव किये. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 323, 34 एवं 294 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें