क्वारेंटाईन सेंटर से भागने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

क्वारेंटाईन सेंटर से भागने पर मामला दर्ज

पिथौरा के गोड़बहाल क्वारंटाइन सेंटर में रहे रहे व्यक्ति के आदेश का उल्लंघन कर घर चले जाने पर मामला दर्ज किया गया है.  मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुढीपार का खेमराज कुम्हार 18 जून 2020 को वापस आकर ग्राम पंचायत मुढीपार के अंतर्गत कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम हेतु बनाए गए क्वारेंटाईन सेन्टर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गोड़बहाल न जाकर अपने घर चला गया. जो घर में परिवार से मिलकर क्वारेंटाईन सेंटर आया और वहां से भाग गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 188, 269, 270 आईपीसी एवं 3 ईपीआई पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें