पतेरापाली में 3 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

पतेरापाली में 3 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने ग्राम पतेरापाली में 3 लीटर महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 18 जून 2020 को पुलिस की टीम ग्राम भ्रमण पर स्वयं के मोटर सायकल से बनडबरी, खोकसा रवाना हुआ था. जहाँ ग्राम पतेरापाली में मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम पतेरापाली मे एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब कब्जे में रखा है. मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस की टीम घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम बसंत लाल सिदार ग्राम पतेरापाली बताया. जो अपने पास में रखे अवैध शराब रखना बताया तथा कब्जे से एक दो लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में दो लीटर एवं एक लीटर वाली प्लास्टिक् बाटल में महुआ शराब कुल तीन लीटर महुआ शराब कीमती 600 रूपये को बिक्री हेतु रखना बताया. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें