पुलिस द्वारा चोरी के मोटरसाइकिल जब्त करने की सुचना पर, पीड़ित... - CG Sandesh

पुलिस द्वारा चोरी के मोटरसाइकिल जब्त करने की सुचना पर, पीड़ित ने दर्ज कराई मोटरसायकल चोरी की रिपोर्ट.

12 जून को सरायपाली पुलिस ने दो लोगों को चोरी की मोटरसायकल के साथ पकड़ा था, जिसमें से जप्त की गई एक मोटरसायकल में क्रमांक CG 06 GL 6067 के चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई गई है.

पीड़ित भयाराम चौहान पिता निरभय चौहान निवासी बस्ती सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2019 में एक HF डीलक्स मोटर सायकल क्र0 CG 06 GL 6067 को नायक शोरूम नायक आटो से श्रीराम फायनेंस कंपनी से फायनेंस करा कर लिया था. जिसे 23 फरवरी 2020 को जब वह उक्त मोटर सायकल से सरायपाली शराब दुकान के सामने रखकर अन्दर शराब लेने गया और वापस आकर देखा तो वहां उसका मोटर सायकल नहीं था. जिसका उसने आस पास में पता किया तो पता नहीं.

पीड़ित ने बताया कि उक्त मोटर सायक का क़िस्त पुरा नहीं पटने से उसे मोटर सायकल का कागजात नहीं मिला जिसे वह पुर्व में रिपोर्ट नहीं कराकर पता तलाश कर रहा था. तभी उसे 12 जून को पता चला कि थाने में कुछ मोटर सायकल पकडा है. जहाँ उसने आकर देखा तो उसका HF डीलक्स मोटर सायकल था. जिसे फैयाज खान कुन्दन पाणिग्राही के द्वारा चोरी किया गया था. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों फैयाज खान व  कुन्दन पाणिग्राही के विरुद्ध अपराध धारा 379- आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें