34 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार. - CG Sandesh

34 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.

कोमाखान पुलिस ने 15 जून को मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्ति को एक जूपिटर टीवीएस स्कूटी क्रमांक OD 26 D 6119 से अवैध शराब को परिवहन करते ग्राम बांधापार से उड़ीसा की ओर जाते हुए पकड़ा है. पुलिस एन बताया कि मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपी  हरमिंदर सलूजा पिता नरेंद्र सलूजा उम्र 34 वर्ष तथा लोकमान चंद्राकर पिता तुकाराम चंद्राकर उम्र 36 वर्ष जिला नवापारा (उड़ीसा )के संयुक्त कब्जे से 34 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक 180-180 ML भरी हुई जुमला 6120ML कीमती 3400 रुपया को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई कौशल साहू ,आरक्षक 313 विजय डहरिया, आरक्षक 689 सुनील यादव का विशेष योगदान रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें