जमीन का सीमांकन कैसे कराओगे कहकर मारपीट व गाली गलौच - CG Sandesh

जमीन का सीमांकन कैसे कराओगे कहकर मारपीट व गाली गलौच

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बरनईदादर में जमीन का सीमांकन कैसे कराओगे कहकर मारपीट गाली गलौच व जान से मारने की धमकी मिलने का मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार  सत्यप्रकाश पटेल निवासी ग्राम राजपुर थाना बसना 13 जून 2020 को अपने पिताजी तथा अपने भतीजे के साथ अपनी पत्नी के नाम पर अंर्तयामी साहू की जमीन खरीदा है.

जिसके बाद वह खरीदी हुई जमीन का सीमांकन कराने पटवारी एवं आरआई के साथ ग्राम बरनईदादर गया था. उसी समय धोबा साहू,  भुनेश्वर साहू, पुरूषोत्तम साहू द्वारा एक राय होकर कैसे जमीन का सीमांकन कराओगे कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506(B) आईपीसी अपराध कायम कर विवेचना पर लिया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें