मोटरसायकल के चाबी को लेकर महिला के साथ गाली गलौच व मारपीट - CG Sandesh

मोटरसायकल के चाबी को लेकर महिला के साथ गाली गलौच व मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम छुईपाली में महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा मोटरसायकल के चाबी को लेकर गाली गलौच मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.  मिली जानकारी के अनुसार जानकी साहू के पास 12 जून को  दोपहर करीब 01.30  बजे गांव के विजय भोई आया और मेरे मोटर सायकल का चाबी दो कहकर जोर जोर से गाली गलौच करने लगा. जिसे जानकी द्वारा मेरे पास चाबी नहीं है कहकर अपने घर पीछे के दरवाजे से जाने लगी तब विजय भोई ने उसके पीछे पीछे घर में घुसकर डंडे से मारपीट किया. जहाँ उसके परिवार वाले पहुंचने पर  विजय भोई घर से निकल कर भाग गया. जिसपर आरोपी विजय भोई के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 452 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें