झाड़ काटने के माशीन से पैर को काटकर चोट पहुंचाने पर मामला दर्... - CG Sandesh

झाड़ काटने के माशीन से पैर को काटकर चोट पहुंचाने पर मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में झाड़ काटने के कटर मशीन से पैर को काटकर चोट पहुंचाने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 4 जून को प्रातः करीब 9:00 बजे विरेन्द्र बरिहा अपने खेत में लकड़ी काटने ले गया था, जहाँ देवनारायण बंछोर तथा विरेन्द्र बरिहा लकड़ी काट रहे थे तब देवनारायण बंछोर को विरेन्द्र बरिहा ने बोला कि तेरे को काम करना ठीक से नहीं आता और उसे जान से मार डालने की धमकी देकर अपने हाथ में रखे झाड़ काटने के लोहे के कटर मशीन से देवनारायण बंछोर बाएं पैर के घुटना के पास काटकर चोट पहुंचाया. जिसे मौके पर उपस्थित थे वे लोग बीच-बचाव किए. और उसे अस्पताल लाया गया. जिसके बाद देवनारायण बंछोर ने विरेन्द्र बरिहा को  उसके इलाज का पैसा दूंगा बोला था न वह ठीक से इलाज कराया और न ही इलाज का पैसा दिया. और उसे रोज घर आकर धमकाता चमकाता है. कि थाने में रिपोर्ट लिखाओगे तो तेरे को जान से मार डालूंगा. मामले में पुलिस ने आरोपी देवनारायण बंछोर के विरूद्ध अपराध धारा 323, 506 एवं 294 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें