महुआ झाड के नीचे जुआ खेलते 3 पकडाए, 42 हजार जप्त.  - CG Sandesh

महुआ झाड के नीचे जुआ खेलते 3 पकडाए, 42 हजार जप्त.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम रामभाठा में महुआ झाड के नीचे 03 जुआड़ीयों को जुआ खेलते पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि 11 जून को पुलिस स्टाप अवैध शराब,  जुआ रेड कार्यवाही पर ग्राम चनाट की ओर रवाना हुआ था, जहाँ मुखबिर के जरिये सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति ग्राम रामभाठा सुनीता काम्प्लेक्स के पीछे डबरी के पास महुआ झाड के नीचे तास पत्ती से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है. जिसपर पुलिस स्टाफ मुखबीर की सूचना पर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर जुआडियान 01. नेहरू लाल पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी चनाट थाना बसना 02. दूर्गेश तिवारी उम्र 36 वर्ष निवासी पतेरापाली 03. हृदयराम देवांगन उम्र 42 साल निवासी भंवरपुर थाना बसना को पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा लिया. जिनके पास एवं फड से जुमला नगदी रकम 42,000 रूपये एवं 52 पत्ती तास, 01 नग चादर को जप्त कर लिया गया है. व आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें