दलदली में 4 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

दलदली में 4 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने दलदली में 04 लीटर महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 10 जून को ग्राम चनाट में मुखबीर के जरिये सुचना मिला कि एक व्यक्ति दलदली तरफ से अवैध रूप से शराब बिक्री करने के वास्ते शराब लेकर झोला में रखकर पैदल आ रहा है. जिसपर पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान में पहूंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा. जिसका नाम ऋषि कुमार पटेल ग्राम चनाट का निवासी बताया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास झोला में रखे दो हरे रंग की बाटल दोनो में दो-दो लीटर महुआ शराब कुल 04 लीटर कीमत 800 रूपये अवैध शराब को जप्त कर शीलबंद कर दिया गया है. व आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट पाए जाने से अपराध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें