गौरटेक में घर बनाने पर जमीन के नाम पर हुई गाली गलौच, दी जान ... - CG Sandesh

गौरटेक में घर बनाने पर जमीन के नाम पर हुई गाली गलौच, दी जान से मारने की धमकी

बसना थाना अंतर्गत ग्राम गौरटेक में घर बना रहे एक व्यक्ति से गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार रोशनी नायक ग्राम गौरटेक में अपने जमीन पर नया घर बनाने के लिए बिल्डींग मटेरियल रेती,  गिट्टी,  ईंटा गिरवाये थे. जिसके बाद 11 जून को सुबह लगभग 09.30 बजे रौशनी और उसकी मां गोमती नायक मजदूर लोगो से घर बनाने हेतु कालम गढ्ढा की खोदाई करवा रहे थे कि उसी समय गांव का चित्रसेन नायक अपना ट्रेक्टर लेकर वहां आया और यहां घर कौन बना रहा है मेरे जमीन पर कहकर रौशनी एवं उसकी मां गोमती को गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा.  जिसे गाली गलौच करने से मना करने पर क्या कर लोगे कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए भड़क कर गाली गलौच देते गया एवं अपने ट्रेक्टर से रेती,  गिट्टी को पूरे खेत में बिखरा दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें