खुरदरहा में 5 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

खुरदरहा में 5 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने ग्राम खुरदरहा में 5 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 8 जून को को पुलिस की टीम क्वारंटाईन में रह रहे प्रवासी मजदुर की जानकारी हेतु एवं पेट्रालिंग पर देहात रवाना हुआ था कि ग्राम खुरदरहा में मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने मकान की बाडी में अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब रखे है. जिसपर पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान में पहुंचकर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में पकडा.

जिनसे पुछताछ करने पर पहले ने अपना नाम राजेश जांगडे पिता महादेव जांगडे उम्र 25 साल बताया दूसरे ने अपना नाम संजय जांगडे पिता प्रेमलाल जांगडे उम्र 20 साल दोनो ग्राम खुरदरहा का निवासी होना बताया. पुलिस ने बताया कि राजेश जांगडे के पास से 02 लीटर महुआ कीमती 400 रूपये तथा संजय जांगडे के पास से तीन लीटर महुआ शराब कीमत 600 रूपये को जप्त कर शीलबंद कर आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें