उधारी पैसा नहीं दिये हो कहकर मारपीट - CG Sandesh

उधारी पैसा नहीं दिये हो कहकर मारपीट

महासमुंद के ग्राम बोरियाझर में उधारी पैसा नहीं दिये हो कहकर मारपीट, गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार संतोष यादव 9 जून को करीब शाम 04 बजे गांव के बजरंग चैक के पास कीर्तन जलक्षत्री व रमन यादव के साथ बैठा था, तभी गांव के नोहर ध्रुव व देवेन्द्र बंछोर उसके पास आये और बोला कि तुने मेरा उधारी चुकाये बगैर अपने सायकल को कैसे ला लिया है. कहते दोनो एक राय होकर गंदी गंदी गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए दोनो अपने पास रखे डंडा से मारपीट किये. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें