तुम्हारे लड़के ने लड़की भगाया है कहकर तोड़फोड़, मामला दर्ज - CG Sandesh

तुम्हारे लड़के ने लड़की भगाया है कहकर तोड़फोड़, मामला दर्ज

महासमुंद के नयापारा में तुम्हारे लड़के ने लड़की भगाया है कहकर गाली गलौच जान से मारने की धमकी देकर वाहन व घर के दरवाजे को तोड़फोड़ किया गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने  मामला दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र गुप्ता के घर के सामने 8 जून के रात्रि करीब 10.30 से 11.30 के बीच रोहित, चंदन, जयंत तथा उनके साथी छत तरफ से बाड़ी में जाकर, जितेन्द्र को पदमा की बेटी को तुम्हारे लड़के द्वारा भगाया था कहकर गंदी गंदी गालियाँ देकर निकल बिहारी आज तुम्हे परिवार सहित जान से मारकर फेंक देंगे कहते हुए वहां वाहन को एवं घर के दरवाजे को तोड़फोड़ कर दिये. जिससे उसे करीबन 46,000 रूपये का नुकसान हुआ है. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 34, 427 एवं  506 आईपीसी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें