बावनकेरा पडाव के पास 22 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त - CG Sandesh

बावनकेरा पडाव के पास 22 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

पटेवा पुलिस ने बावनकेरा पडाव के पास 22 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 9 जून को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति बावनकेरा पडाव यात्री प्रतिक्षालय के पास शराब बिक्री हेतु रखा है, जिसपर पुलिस की टीम बावनकेरा पडाव यात्री प्रतिक्षालय के पास एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम क्षेतराम लोधी पिता नोहर सिंह लोधी उम्र 52 साल निवासी बावनकेरा का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक सफेद प्लास्टिक थैला में 22 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1760 रूपये एवं बिक्री रकम 240 रू0 जुमला कीमती 2000 रूपय को जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें