सफेद झिल्ली से पैकिंग किया हुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सफेद झिल्ली से पैकिंग किया हुआ शराब जप्त.

सिंघोडा के ग्राम खम्हारपाली में झिल्ली में पैकिंग 200-200 एम.एल हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 9 जून को पुलिस की टीम लाक डाउन पेट्रोलिंग पर स्वयं के मोटर सायकल में ग्राम छुईपाली, पैकिन, आकाशखार, खम्हारपाली की ओर रवाना हुआ था कि ग्राम खम्हारपाली में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम खम्हारपाली के देवसागर नामक व्यक्ति अपने खेत से लगा मिर्धा कुंआ के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है.

मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम खम्हारपाली के देवसागर के खेत से लगे मिर्धा कुंआ के पास पहुंचे थे कि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का असफल प्रयास किया. जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम देवसागर छत्तर पिता रामचन्द्र छत्तर उम्र 55 साल ग्राम खम्हारपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द छ0ग0 को होना बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के थैला के अंदर सफेद झिल्ली में पैकिंग किया हुआ प्रत्येक झिल्ली के अंदर करीबन 200-200 एम.एल हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमत लगभग 420 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद कर दिया गया है. व आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट अपराध पंजीबध्द किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें