3 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

3 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

बसना थाना अंतर्गत ग्राम दलालखार में 3 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 8 जून को भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम दलालखार का कंशराम बरिहा अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए अपने घर में देशी महुआ शराब रखा है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस स्टाप कंशराम बरिहा के घर के सामने पहुंचकर पुछताछ करने पर वह अपना नाम आरोपी कंशराम बरिहा पिता लीलाराम बरिहा उम्र 39 साल दलालखार थाना बसना का निवासी बताया. जिसके पास से पुलिस ने एक सफेद रंग के पांच लीटर वाली जरकीन में करीब 03 लीटर देशी हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमत 600 रूपय को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें