संवाददाता के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी, मामला दर... - CG Sandesh

संवाददाता के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खल्लारी में कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन के विरूद्ध अभद्र टिपण्णी कर रहे व्यक्ति को संवाददाता  द्वारा समझाने पर मारपीट गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दिया गया. जिसे लेकर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ताराचंद साहू वार्ड नं0 16 निवासी जो पत्रिका व छत्तीसगढ जनादेश अखबार में संवाददाता का काम करता है.  05 जून के शाम करीब 7.30 बजे खल्लारी बस स्टैण्ड में स्थित मां खल्लारी मेडिकल स्टोर्स में था उसी समय खल्लारी के संतोष कुमार यादव कोरोना वायरस एवं लाकडाउन से संबंधित शासन, प्रशासन, स्वाथ्यकर्मी, संहित पुलिस वालो पर अभद्र टिपण्णी करने लगा जिसे समझाने पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 506 आईपीसी अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें