मोटर सायकल के डिक्की से 49,000 रूपये पार. - CG Sandesh

मोटर सायकल के डिक्की से 49,000 रूपये पार.

पिथौरा के बार चौक के पास मोटर सायकल के डिक्की से 49,000 रूपये चोरी होने पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार परखीत साहू निवासी ग्राम डोंगरीपाली जिला सहकारी बैंक पिथौरा में 8 जून  को दोपहर 2-3 बजे अपने छोटे भाई अरखीत साहू के साथ सुपर एक्सल में आया था. और 49,000/- रूपये अपने खाता से आहरण किया. जिसके बाद वापस घर जाते समय करीबन 2-3 बजे बार चौक के पास ठेला में अपने भाई के साथ  नास्ता किये और घर गांव डोंगरीपाली चले गये. इसके बाद घर में गाड़ी का डिक्की देखा तो नगदी रकम 49,000/- रूपये एवं पास बुक भी नहीं था. जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जब वे लोग बार चौक पिथौरा में नास्ता कर रहे थे तब वाहन सुपर एक्सल की डिक्की में रखे रकम को निकाल कर चोरी कर ले गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें