बिजली बिल को लेकर जेठ जेठानी ने किया मारपीट - CG Sandesh

बिजली बिल को लेकर जेठ जेठानी ने किया मारपीट

महासमुंद के शिकारी पारा बेलसोण्डा में बिजली बिल को लेकर जेठ जेठानी द्वारा मारपीट व गाली गलौच करने पर मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के अनुसार गजराबाई पारधी के घर के पास ही उसके जेठ एवं जेठानी का परिवार रहते है,  उनके घर में बिजली मीटर लगा है जिसमें से बिजली उनके यहां भी जलता है.

गजराबाई पारधी का कहना है कि उक्त मिटर का बिजली बिल पटाने के लिए उसके जेठ जेठानी आधा पैसा पटाने के लिए बोले थे, जिसे वह एक दो दिन में पैसा हो जायेगा, आपको दे देंगे कहकर बोले थे कि 7 जून को शाम करीब 05 बजे उसका जेठ कल्याण तुम लोग पैसा नही दे रहे हो कहकर उसके पति को गंदी गंदी गालियां देने लगा तथा गाली गलौच करने से गजराबाई पारधी द्वारा मना कर मेरे पति आयेंगे तो आपका बिजली बिल का पैसा दे बोलने पर उसकी जेठानी गीता ने गजराबाई पारधी के बाल को पकड़कर खिचते हुए नीचे गिरा दी एवं हाथ मुक्का से मारपीट करने लगी. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 34 आईपीसी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें