खेत से 300 मीटर केबल वायर की चोरी. - CG Sandesh

खेत से 300 मीटर केबल वायर की चोरी.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम खेमड़ा में खेत से करीब 300 मीटर केबल वायर चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार कौशिक मेहेर ने अपने  02 एकड कृषि भुमि पर आज से पांच वर्ष पूर्व बोर खुदवाया था जहां पर बिजली तार की व्यवस्था नही होने से ट्रांसफार्मर से सरकार द्वारा चलाये जा रहे कृषक जीवन ज्योति योजना के तहत अपने खेत तक 09 खम्भो के बीच में केबल वायर करीब 500 मीटर बिछा था. जब वह 7 जून 2020 को सुबह खेत तरफ गया तो देखा कि उसके खेत में लगे 06 खम्भों के बीच का केबल वायर करीब 300 मीटर कीमती करीब 30,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर 6 जून 2020 की रात  के रात्रि को चोरी कर ले गया है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें