ताश खेलने से मना करने पर घर के अंदर घुंसकर मारपीट - CG Sandesh

ताश खेलने से मना करने पर घर के अंदर घुंसकर मारपीट

महासमुंद के ग्राम पिटियाझर में ताश खेलने से मना करने पर मारपीट कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सुशील कुमार नवरगे  6 जून को दोपहर 14:30 बजे राजकुमार, संतोष व  आकाश मिलकर बालु के खेत में तास खेल रहे थे तब सुशिल द्वारा तास खेलने मना कर घर आया. और उसी समय उसके पीछे पीछे आरोपीगण राजकुमार, संतोष, आकाश आये और उसके घर के अंदर घुंसकर गाली गलौज कर लोहे की राड से हाथ थप्पड़ से मारपीट करने लगे. जिसकी आवाज सुनकर बीच बचाव करने सुशिल की बहन सुशीला बाई आई तो उन्हे भी गाली गलौज कर राजकुमार के द्वारा हाथ थप्पड़ से मारपीट किया और तीनो ने जान से मारने की धमकी दी. जिसपर उसे चोट आई. मामले में  पुलिस ने तीनों आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34, 452 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें