पुरानी बातों को लेकर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी - CG Sandesh

पुरानी बातों को लेकर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी

बसना के ग्राम चोरभट्ठी में पुरानी बातों को लेकर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज करया गया है. मिली जानकारी के अनुसार निरंजन सागर 5 जून को खाना खाकर अपने परिवार वालों के साथ घर में सोने की तैयारी कर रहा था, करीब रात्रि 11.30 बजे ग्राम सरायपाली का अशोक बुडेक उसके घर का दरवाजे को जोर से धक्का देकर आया और उसे देखकर पुरानी बातों को लेकर गाली गलौच करने लगा. जिसे निरंजन ने  मना किया तो उसे मारने के लिए दौडाया, जिसके चिल्लाने पर उसके परिवार के लोग आ गए,  तब अशोक बुडेक जाते जाते निरंजन को गंदी गंदी गाली देते हुए बोला कि आज तुम बच गये नहीं तो जान से खत्म कर देता. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 456 व 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें