ट्रेक्टर में भूंसा ले जा रहे दो व्यक्तियों के साथ गाली गलौच ... - CG Sandesh

ट्रेक्टर में भूंसा ले जा रहे दो व्यक्तियों के साथ गाली गलौच व मारपीट

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम नर्रा में ट्रेक्टर में भूंसा ले जा रहे दो व्यक्तियों के साथ गाली गलौच व मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है.  जानकारी के अनुसार भरत कुमार साहू 05 जून को दोपहर 1 बजे फुलवारी से भूंसा लेकर इंट पकाने के लिये अपने गांव झिटकी ट्रेक्टर में जा रहा था, ट्रेक्टर को ड्रायवर सोनू यादव ग्राम बिहाझर थाना बागबाहरा का चला रहा था कि नर्रा के बाहरी रास्ता उमेश बाड़ा तरफ जैसे भूंसा से भरे हुये ट्रेक्टर पहुंचा उसी समय ग्राम नर्रा का ओंकार सिंह ठाकुर उसके साथ गंदी-गंदी गाली गलौच किया और 05-06 फीट का डंडा से लगभग 18-20 बार दाहिने हाथ पीट और कमर के नीचे भाग को मारा, तथा ट्रेक्टर ड्रायवर सोनू यादव को भी गाली गलौच किया और उसे भी दो डंडा मारा.

तथा उसे मारने के बाद जान से मार दूंगा बोला. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294,  323 एवं 506(B) आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें