लाकडाउन का उल्लंघन कर दूकान खोलने पर मामला दर्ज. - CG Sandesh

लाकडाउन का उल्लंघन कर दूकान खोलने पर मामला दर्ज.

पिथौरा पुलिस ने 5 जून को मुखबिर की सुचना पर लहरौद पड़ाव के पास दुकान को समय से पूर्व खोल कर लाकडाउन का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 5 जून को पुलिस स्टाप देहात पेट्रोलिंग पर ग्राम दाबपाली थाना तेन्दूकोना की ओर रवाना हुआ था, वापस आते समय मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि 06:00 बजे से लहरौद पड़ाव के पास बाऊ चाय/डेली नीड्स जनरल स्टोर्स दुकान को खोल कर रखा है एवं भीड़ ईक्कठा कर ग्राहको को सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

मुखबीर की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची जहाँ पुलिस को आते देखकर दुकान संचालक फागसिंग निषाद भाग गया एवं कुछ ग्राहक भी भाग गये, वहां पर उपस्थित व्यक्तियों से पूछताछ करने पर फागसिंग निषाद दुकान को समय पूर्व 06”00 बजे से खोल कर रखना बताया गया. जिसपर फागसिंग निषाद पर कोरोना महामारी के संक्रमण होने की संभावना को जानते हुए अनावश्यक रूप से लोगों को ईकठ्ठा कर मानव जीवन को संकटापन्न करते हुए उपेक्षापूर्ण कार्य करने पर अपराध धारा 188, 269, 270, आईपीसी एवं  3 ईपीआई अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें