दिवाल में छेद कर मोबाइल की चोरी. - CG Sandesh

दिवाल में छेद कर मोबाइल की चोरी.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम मुडियाडीह में दुकान से मोबाईल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है, विरेन्द्र कुमार निषाद ने पुलिस को बताया कि ग्राम मुडियाडीह में विरेन्द्र मोबाईल शाप एवं जनरल स्टोर्स के नाम से उसकी दुकान है जहाँ 2 जून को शाम 7.00 बजे तक उसने मोबाईल रिपेयरिंग का काम किया बाद दुकान का शटर गिराकर ताला लगाकर अपने घर चला गया. इसके बाद 03 जून 2020 को करीबन 7.00 बजे जब वह सुबह टलहने के लिये अपने दुकान के तरफ आया तो उसके दुकान के पीछे दिवाल टुटा हुआ छेद था, और दुकान का चाबी घर से लाकर ताला खोलकर अंदर देखा तो दुकान अंदर सामान बिखरा पडा था. और सामान का मिलान किया तो पता चला कि दुकान में रखे 05 नग मोबाईल जिसमें तीन नग पुराना एवं दो नग नया मोबाईल नहीं था. जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का पीछे तरफ का दिवाल को छेदकर अंदर प्रवेश कर करीबन 10,000/-रूपया का मोबाईल चोरी कर ले गया. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380, 457 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें