पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - CG Sandesh

पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम छातामौहा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि मृतिका श्रीमती मंदाकिनी सांवरा की शादी मार्च 2020 में सुरेंद्र सांवरा निवासी ग्राम छातामौहा थाना सांकरा के साथ हुई थी. 01 जून 2020 के रात्रि भी मृतिका के पति द्वारा विवाद झगडा किया गया जिसकी सूचना मृतिका द्वारा रात्रि में ही अपने चाचा एवं भाई को फोन करके बतायी थी. तब उनके द्वारा प्रातः छातामौहा आने की बात बोले थे. पुलिस ने बताया कि मृतिका के पति सुरेंद्र सांवरा के द्वारा आये दिन शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ झगडा विवाद कर परेशान करता था, जिससे की तंग आकर मृतिका अपने ससुराल में फांसी लगाने से मृत्यु हुई है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 306 आइपीसी अपराध कायम कर विवेचना पर लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें