फेसबुक पर गाली गलौज और व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, मा... - CG Sandesh

फेसबुक पर गाली गलौज और व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

एक युवक ने महासमुंद पुलिस में फेसबुक पर गाली गलौज और व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज करया है. शिकायतकर्ता राकेश चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि नेकषाद खान के नाम से एक प्रोफाइल में 04 अप्रैल 2020 को उसने बेहद सामान्य कमेंट किया था. जिस कमेंट को पढकर नेकषाद खान अनावश्यक तौर पर शिकायतकर्ता को गाली गलौज देने लगा. जिसे मना करने के बाद उसने फेसबुक से शिकायतकर्ता का व्हाट्सएप नंबर निकाल कर काल किया तथा लाक डाउन हटने के बाद जान से मारने की धमकी दिया. और अत्यंत अनर्गल एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग किया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 507 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें