41 पौवा देशी शराब व मोटर सायकल जप्त - CG Sandesh

41 पौवा देशी शराब व मोटर सायकल जप्त

महासमुंद  पुलिस ने बेमचा में 41 पौवा देशी शराब व मोटर सायकल जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 3 जून को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर के जरिये एकता चौक के पास सूचना मिला कि एक व्यक्ति बेमचा शराब भट्ठी से अपने मो0सा0 क्रमांक CG 06 GJ 9337 में शराब परिवहन अवैध रूप से बिक्री हेतु ग्राम बेमचा की ओर जा रहा है. जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये अनुसार मो0सा0 के चालक को घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछने पर वह अपना नाम अरूण लहरे पिता टेशुराम लहरे उम्र 21 साल वार्ड नं0 16 जेलपारा बेमचा का होना बताया.

पुलिस द्वारा मो0सा0 के डिक्की एवं प्लास्टिक थैला को चेक करने पर मो0सा0 के डिक्की में 15 पौवा देशी प्लेन शराब एवं थैला को चेक करने पर 26 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला कुल 41 पौवा शराब आरोपी के कब्जे से शराब परिवहन में लिप्त एक मो0सा0 कीमत करीबन 20000 हजार रूपये एवं 41 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 3280 रू कुल कीमत 23280 रू को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें