9 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त.  - CG Sandesh

9 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त.

सांकरा पुलिस ने लोहरिनडोंगरी नाला के किनारे 09 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 30 मई 2020 के दिन मुखबीर से सूचना मिला कि लोहरिनडोंगरी नाला के किनारे एक आदमी अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है, जिसपर पुलिस की टीम मुखबीर के बताये स्थान पर गये जहां नाला किनारे एक आदमी दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. और उसके कब्जे से 09 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 900 रूपये रखा मिला. पुलिस ने अवैध शराब को जप्त कर आरोपी रोहित नंद का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें