नीम पेड़ क्यों काटे हो कहने पर गाली गलौच व मारपीट - CG Sandesh

नीम पेड़ क्यों काटे हो कहने पर गाली गलौच व मारपीट

बसना ग्राम देवरी में बाड़ी में लगे नीम पेड़ क्यों काटे हो कहने पर गाली गलौच व मारपीट की गई जिसका पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. लक्ष्मीबाई मिरी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम देवरी (पिलवापाली) में रहती है. जहाँ 29 मई को शाम उसके बाड़ी मे लगे नीम पेड़ को जगदीश साव और उसका भाई तुलाराम साव द्वारा काट देने पर 30 मई  को सुबह 07.00 बजे महिला का पति घर के सामने गली में जगदीश साव को बोले कि तुम क्यो हमारे बाड़ी मेड़ मे लगे नीम पेड़ को काटे हो, जिसपर जगदीश साव और तुलाराम साव,  गोविंदा साव, नारायण साव अपनी बाड़ी तरफ से आये और बोले कि हमारा पेड़ है क्यो नही काटेंगे कहते हुए गाली गलौच कर महिला के पति को घेर लिये एवं हाथ मुक्का से हाथापाई करने लगे. जिसे देखकर महिला गई और बीच बचाव करने लगी तो इसे भी गाली गलौच कर हाथापाई किये जिससे उसे चोट आई है. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 323, 34 एवं 294 आईपीसी पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें