चोरी की मोबाइल बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते पकड़ा गए 19 मोबाईल... - CG Sandesh

चोरी की मोबाइल बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते पकड़ा गए 19 मोबाईल चुराने वाले शातिर चोर! कुछ दिन पहले दी थी वारदात मो अंजाम

जगन्नाथ बैरागी.  चक्रधर नगर थाना अंतर्गत राजपूत कॉम्लेक्स साईं मोबाइल दुकान में हुए चोरी के बाद फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने में चक्रधर नगर पुलिस को सफलता मिली है।

थाना प्रभारी विवेक पाटले से मिली जानकारी अनुसार उक्त चोर चोरी के मोबाइल की बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे थे तभी सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसके बाद चोरों ने चोरी करना स्वीकार किया।


मिली जानकारी अनुसार उक्त घटना 14 मई की है जिसमे।चोरो ने दुकान की शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था जो दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हो गया था जिसके सहायता से चोरो को पकड़ने में सफलता मिली है ।चोरो के द्वारा चोरी किये गए 19 मोबाइल कीमत लगभग 60000 को चोरो से हिरासत में लिया गया है व चोर सतीश यादव उर्फ सोमू पिता दिलदार यादव उम्र 18 वर्ष,सोनू साहू पिता शंकर साहू उम्र19 वर्ष,अमीर खान उर्फ मोनू पिता बब्बू खान उम्र 30 वर्ष को जमुना इन चौक में ग्राहक तलाशते पकड़े हिरासत में लिया गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विवेक पाटले ,प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत,रेनू मंडावी ,आरक्षक दिनेश,अखिलेश, रितेश, महिला आरक्षक रेखा नगरे शामिल रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें