मोटरसायकल अनियंत्रित होकर गिरने से चालक की मौत, मामला दर्ज   - CG Sandesh

मोटरसायकल अनियंत्रित होकर गिरने से चालक की मौत, मामला दर्ज

खल्लारी के तुसदा पुल के पास मोटर सायकल अनियंत्रित होकर गिरने से चालक की मौत  होने पर मामला दर्ज किया गया है.  मृतक नवनीत राव भोसले उम्र 28 साल जामली कमरौद थाना खल्लारी मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक नवनीत भोसले अपने मो0सा0 स्पेलेण्डर में अपने दोस्त जनक निषाद के साथ निजी काम से छुरा गया था. व 12 जनवरी को छुरा से वापस आते समय मृतक नवनीत भोसले अपने मो0सा0 को तेजगति लापरवाही पूर्वक चलाकर शाम करीबन 04:30 बजे ग्राम तुसदा पुल के पास मो0सा0 अनियंत्रित होने से रोड़ से नीचे गिर जाने मृतक नवनीत राव भोसले एवं उसके साथ मो0सा0 मे पीछे बैठे जनक निषाद को चोटे आयी. सूचना पर डायल 112 पुलिस स्टाफ द्वारा मौके पर जाकर घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले गये थे. जहां डाक्टर द्वारा नवनीत भोसले को मृत घोषित कर दिया. जिसपर आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 304(A) व 337 आईपीसी का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें