बोलेरो वाहन के ठोकर से दो व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

बोलेरो वाहन के ठोकर से दो व्यक्ति की मौत

सरायपाली अर्जुण्डा के पास बोलेरो वाहन के ठोकर से दो व्यक्ति की मौत पर मामला दर्ज किया गया है. अर्जुण्डा निवासी फुलचंद भोई ने पुलिस को बताया कि 29 मई को शाम 06.10 बजे सूचना मिला कि उसका भतीजा उमाकांत भोई एवं उसका दोस्त उजल भोई का पदमपुर रोड़ मेहेर सम्बलपुरी वस्त्रालय अर्जुण्डा के पास सड़क दुर्घटना होने से मृत्यु हो गया है. जहाँ उसने  घटनास्थल जाकर देखा तो उमाकांत भोई के शरीर के दाहीने साइड पैर से लेकर चेहरे तक गंभीर चोट लगने से खून निकल रहा था तथा सांस गति बंद था, तथा उसके दोस्त उजल भोई के दाहीने पैर हाथ चेहरे में चोट लगने से खून निकल रहा था सांस गति बंद था. जिनको 108 वाहन में ले जाकर ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती किये. डाक्टर ने दोनों को चेक करने के बाद मौत हो जाना बताये.

घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि सफेद बोलेरो वाहन का चालक शैलेंद्र साहू द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उमाकांत भोई एवं उजल भोई को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से चोट आने से मौत हुआ है. मामले पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें