पिथौरा तिराहा मोड के पास सड़क दुर्घटना, मामला दर्ज. - CG Sandesh

पिथौरा तिराहा मोड के पास सड़क दुर्घटना, मामला दर्ज.

पिथौरा के तिराहा मोड के पास सड़क दुर्घटना से मां बेटे को चोट लगने पर मामला दर्ज किया गया है. पद्मलोचन दास ने पुलिस को बताया कि 29 मई को करीबन 16:40 बजे उसकी पत्नी ब्रिन्दावती दास ने उसे फोन करके बताई कि पिथौरा के पास एक्सीडेन्ट हो गया.

रिपोर्ट में बताया कि टीकेश्वर दास अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GF 2709 में अपनी मां को बैठाकर रायपुर जा रहा था कि एन एच 53 रोड गुरूद्वारा के सामने तिराहा मोड के पास सामने से लूना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 C 4059 का चालक मोहम्मद तैयब निवासी राजासेवैया खुर्द का अपनी लूना मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोककर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे टीकेश्वर दास एवं ब्रिन्दावती दास चोट आई. मामले में  पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

वहीँ टीकम सिंग ने पुलिस को बताया कि 29 मई को वह एन एच 53 गुरूद्वारा तिराहा मोड के पास एक्सीडेन्ट की सूचना पर मौका में जाकर देखा तो राजासेवैया खुर्द का मोहम्मद तैयब अपने लूना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 C 4059 में पिथौरा से अपने घर राजासेवैया खुर्द आ रहा था कि बसना कि ओर से टीकेश्वर दास अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GF 2709 को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोहम्मद तैयब के लूना मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे तैयब के सिर में चोट लगकर खून बह रहा था, जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 व 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें