8 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

8 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना  पुलिस ने 28 मई को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बेल्डीहपठार में महिला के घर के बाड़ी से 04 लीटर महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि महिला लक्ष्मीबाई चतुर्वेदी के घर पहुंचकर घर के बाडी की तलाशी लिया गया, जहां पर एक सफेद रंग के जरिकेन में करीब 04 लीटर देशी महुआ शराब कीमत 800 रूपये का रखा मिला जिसे गवाहों के समझ जप्त कर आरोपिया लक्ष्मीबाई चतुर्वेदी पति दुलारदास चतुर्वेदी उम्र 25 साल अखराभांटा टुकडा हाल बेल्डीहपठार पर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

सांकरा पुलिस ने नारायणपुर गांव के पास एक आदमी से 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त कर मामला किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर नारायणपुर गांव के पास एनएच 53 रोड किनारे एक आदमी से अवैध रूप जो शराब बिक्री करने वास्ते रखा था उसे जप्त कर आरोपी निरंजन सेठ पिता ऋषिकेश सेठ ग्राम छांदनपुर के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें