शराब के लिए नहीं दिए पैसे इसलिए रस्सी से गला दबाकर कर दी पत्... - CG Sandesh

शराब के लिए नहीं दिए पैसे इसलिए रस्सी से गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या.

आज बसना पुलिस ने ग्राम मूनगाडीह में हुए हत्या का खुलाशा कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी हीरालाल लहरे शराब पीने के लिए अपनी पत्नी गंगाबाई लहरे से पैसा मांगा तथा पैसा नही देने पर गुस्से में होकर गला दबाकर हत्या कर  साक्ष्य को छुपाया जिसपर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 302, 203, 201 भादवि0 का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द किया गया है.

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार 19 मई को 11 बजे महिला को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बसना लाया गया था, जिसकी सुचना पर पुलिस ने मर्म कायम करते हुए मामले की जाँच करना प्रारंभ किया. पुलिस ने जाँच के दौरान पाया कि महिला के गले में गहरे निशान थे किन्तु परिजनों से पूछताछ करने तथा महिला के पति हीरालाल लहरे द्वरा बार-बार गुमराह कर गलत जानकारी दी जा रही थी.  

लेकिन पुलिस को हत्या किये जाने की पूर्ण आशंका एवं शक की सुई मृतिका गंगा बाई के पति हीरालाल पर होने से उससे पूछताछ किया गया तो आरोपी हीरालाल ने बताया कि 19 मई को सुबह करीब 5 बजे शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने पर उसकी पत्नी के साथ झगड़ा विवाद हो गया, और उसने गुस्से में आकर मवेशी बांधने की रस्सी से अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

हत्या के आरोपी रस्सी को लेकर नाला की तरफ ले जाकर फेक दिया, तथा सब्जी लेने जाने के बाहने मृतिका गंगा बाई के मायके वालों से फोन पर बात कर सब कुछ ठीक होना बताया तथा किसी को उसपर शंका ना हो इसलिए उसे इलाज के लिए बसना स्वास्थ केंद्र ले आया. जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घटना में प्रयुक्त रस्सी को जप्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर अपराध कायम कर लिया है.    


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें