क्वारंटाइन सेंटर से दो व्यक्ति दीवाल फांदकर फरार, मामला दर्ज... - CG Sandesh

क्वारंटाइन सेंटर से दो व्यक्ति दीवाल फांदकर फरार, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम टेढीनारा में एक युवक क्वारंटाइन सेंटर से फरार हो गया,  जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार युवक को टेढीनारा गांव के क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था, जो कि रायपुर से वापस आया था.  लेकिन 20 मई को वह युवक सेंटर से फरार हो गया. मामले में पुलिस ने धारा 188-IPC, 269-IPC, 270-IPC के तहत एफआईआर दर्ज किया ​है.

इसी तरह पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम झलप मे क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है जहां से जहां से एक व्यक्ति स्कूल का दीवाल फांदकर फरार है, बताया गया कि ग्राम झलप मे अकोला रायपुर से आज सुबह 03 बजे आये 05 व्यक्तियो को पूर्व माध्यमिक शाला भवन झलप मे क्वारंटाइन मे रखा गया था. जिसमे से एक व्यक्ति दीवाल फांदकर फरार है. जिसके विरुद्ध धारा 188-IPC, के तहत एफआईआर दर्ज किया ​है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें