187 पौवा जप्त  - CG Sandesh

187 पौवा जप्त

पिथौरा पुलिस ने 8 मई को मूखबिर की सूचना पर काठी ढाबा का तलाशी लिया, तलाशी दौरान 04 अलग-अलग प्लास्टिक की बोरीयों में रखी गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब मिला. जिसे  बोरी से निकलवा कर गिनती कराने पर 187 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब था, जिसे रखने के संबंध में ढाबा संचालक मनोरंजन राउत पिता महेश्वर राउत उम्र 36 साल निवासी जिला ढेकानाल ओडिसा,  से  पूछताछ करने पर उक्त शराब को रानीसागर पिथौरा निवासी सुनील यादव के साथ लाक डाउन में नियत दर से अधिक दर में बिक्री करने के लिये एकत्र कर सुनील यादव के लाल रंग के सुपर स्प्लेण्डर मोटर सायकल में ढुलाई कर काठी ढाबा में लाकर रखना बताया. जप्त शराब की कीमती लगभग 18,700/- रूपये बताई गई जिसपर आरोपी मनोरंजन राउत का कृत्य अपराध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. वहीं मामले में संलिप्त सुनील यादव मौके पर नही मिला.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें