पति व ननंद में ख़िलाफ मारपीट और गाली गलौच की शिकायत - CG Sandesh

पति व ननंद में ख़िलाफ मारपीट और गाली गलौच की शिकायत

बागबाहरा वार्ड नं. 03 निवासी सुषमा ने अपने पति व ननंद में ख़िलाफ मारपीट और गाली गलौच की शिकायत दर्ज कराई है, सुषमा ने बताया है कि पूर्व में वह टाटा मोटर्स जायका आटो मोबाइल में जाब करती थी, जाब करते तक पूरे परिवार के लोग अच्छे थे मगर पति के कहने पर वह प्राइवेट जाब को छोडकर वर्तमान में गृहणी का कार्य करती है. और पारिवारिक विवाद के कारण करीब 04 वर्ष से वह अपने पति राजेश तिवारी से अलग रहती है. और 7 मई  को शाम करीब 06- 07 बजे जब वह अपने पति के पास खर्चा मांगने गयी तो उसे मैं कहां से खर्चा दूंगा कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किये. इस मारपीट को देख कर उसकी ननंद नम्रता तिवारी भी पास में आ गयी और वो भी हाथ मुक्का से मारपीट की. जिससे सुषमा को चोट आई. मामले में राजेश तिवारी व  नम्रता तिवारी  के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें