कोकड़ी दमोदरहा तिराहा पर 50 लीटर महुआ शराब जप्त  - CG Sandesh

कोकड़ी दमोदरहा तिराहा पर 50 लीटर महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 7 मई को  मुखबिर की  सूचना पर ग्राम कोकड़ी दमोदरहा तिराहा पर मो0सा0 बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 11 BB 4150 में दो व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार महानंद पिता रामचंद महानंद उम्र 24 वर्ष,  रोहित कुमार चौहान पिता जयलाल चौहान उम्र 35 वर्ष भोथलडीह थाना सरायपाली, एक मोटर ट्युब में भरा हुआ करीबन 50 लीटर महुआ शराब कीमती 5000 रू. लेकर जा रहे थे जिसपर आरोपी से अवैध शराब अथवा  एक पुराना बजाज प्लेटिना मो0सा0 क्र. CG 11 BB 4150 कीमती 20,000 रूपये. को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें