गौरटेक तालाब में मछली पकड़ते 5 गिरफ्तार. - CG Sandesh

गौरटेक तालाब में मछली पकड़ते 5 गिरफ्तार.

बसना पुलिस ने 6 मई को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गौरटेक तालाब में 05 व्यक्तियों द्वारा लाकडाउन की शर्तों का उल्लंघन करते पाये जाने पर उनके विरूध्द धारा 188, 269, 270 भादवि0 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी 6 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम गौरटेक तालाब में बिना मास्क लगाये सोशल डिस्टेंश का उलंघन करते हुए मछली मारने के लिए तालाब में जाल बिछाने हेतु एकत्रित हुए थे. जहाँ मौके पर पुलिस ने आरोपी देवानंद निषाद पिता रामलाल निषाद उम्र 34 वर्ष अमरकोट, जगदीश चौहान पिता भगतराम चौहान उम्र 50 वर्ष, बैशाखु बरिहा पिता खुर्री बरिहा उम्र 47 वर्ष, दशरथ चौहान पिता सोनाराम चौहान उम्र 58 वर्ष, सुन्दर साय निषाद पिता उसत निषाद उम्र 35 वर्ष से रपटा जाल लंबाई करीबन 25 मीटर कीमती करीबन 3000/- रूपये जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 188, 269, 270 भादवि0 का होना पाये जाने से मौके पर ही गिरफ्तारी कर  अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें