सड़क दुर्घटना में मौत, मामला दर्ज  - CG Sandesh

सड़क दुर्घटना में मौत, मामला दर्ज

खल्लारी थाना में सड़क दुर्घटना में मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार 30 अप्रैल 2020 को शशांक चंद्राकर अपने मोटर सायकल सुपर स्पेलेण्डर क्रमांक CG 06 GA 1490 से हाडाबंद रेल्वे ओवरब्रिज NH 353 रोड मे मामाभांचा की ओर जा रहा था कि शाम करीबन 6.00 बजे महासमुंद की ओर से वाहन ट्रक क्रमांक CG 08 B 2657 का चालक ट्रक वाहन को तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते सामने से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GA 1490 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोटर सायकल चालक शशांक चंद्राकर के सिर एवं दाहिने पैर में गंभीर चोट आया था जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले गये थे. जहाँ डाक्टर द्वारा उसका मृत्यु हो जाना बताया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें