खेत में पानी को लेकर लोहरिनडोंगरी में दो पक्षों में मारपीट - CG Sandesh

खेत में पानी को लेकर लोहरिनडोंगरी में दो पक्षों में मारपीट

सांकरा थाना अंतर्गत पुलडीपा लोहरिनडोंगरी में मारपीट और गाली गलौच को लेकर दो पक्षों ने एक दुसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.

चुम्मनलाल पटेल पिता रघुनाथ पटेल ने अपनी शिकायत में बताया कि रोड के किनारे उसके खेत जिसमें धान लगाया है उस खेत में ओमप्रकाश, धर्नुजय नंद एवं किशोर पटेल पानी चला रहे थे जिसे चुम्मनलाल पटेल ने मेरे धान पक गया है मेरे खेत में पानी क्यों चला दिये कहा तो इसी बात पर तीनो एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगे. जिसका विरोध करने पर तीनो एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे व जान से मारने की धमकी दिए.

जबकि ओमप्रकाश पटेल पिता रघुनाथ पटेल उम्र 50 साल लोहरिनपुलडीपा ने बताया है कि उसके भाई चुम्मनलाल पटेल के खेत में कोई पानी बहा दिया था जिस वजह से चुम्मनलाल एवं दयानिधी पटेल दोनो बाप बेटा मिलकर एक राय होकर पुरानी बात पर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगे जिसे उसके द्वारा मना करने पर चुम्मनलाल एवं उसका लडका दयानिधी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें