खड़ी गाडी को ठोकर मारकर फ़रार, मामला दर्ज - CG Sandesh

खड़ी गाडी को ठोकर मारकर फ़रार, मामला दर्ज

महासमुंद वार्ड क्र0 20 का निवासी मनीष ने उसके खड़ी गाडी को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त किये जाने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया है. मनीष ने बताया है कि वह मेडिकल दुकान का व्यवसाय करता है, और 5 मई को करीब 02.50 बजे उसके घर के सामने खड़ी स्वीप्ट कार क्र0 CG 06 GR 7441 को स्टेशन की तरफ से आ रही मो0सा0 क्र0 CG 06 GD 7061 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसके कार के पीछे डिक्की साईड क्षतिग्रस्त हो गया. बताया गया है कि मो0सा0 चालक तीन सवारी थे. जो घटना के बाद मो0सा0 चालक मोटर सायकल लेकर भाग गए. मामले में  मो0सा0 क्र0 CG 06 GD 7061 के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें