अवैध शराब परिवहन करते दो पकड़ाए. - CG Sandesh

अवैध शराब परिवहन करते दो पकड़ाए.

सरायपाली. पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेमभुलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास कुमार पाटले के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ, शराब पर लगातार नजर रखी जा रही है एवं सतत कार्यवाही किया जा रहा है.

जिसमे आज 5 मई को अवैध शराब परिवहन करते सरायपाली पुलिस ने आरोपी आतम जीत सिंह आहूजा उर्फ़ बबलु पिता स्व खजान सिंह आहूजा तथा बब्बू सेन पिता मुन्ना लाल सेन को कार क्रमांक CG 06 GR 7664 में अंग्रेजी शराब सिग्नेचर का 24  नग बाटल तथा 20-20 व्हिस्की का 20 नग पौवा कुल 21.6 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 23,920 रुपये सहित पकड़ा. जिसपर पुलिस ने अवैध शराब  एव्म वाहन कार औरा क्रमाक CG 06 GR 7664 कीमती 3 लाख रूपये को ज़ब्त कर अपराध क्रमांक 156/2020 धारा 34(2)आबकारी एक्ट कायम कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा.




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें