शराब बना रहे बर्तनों के साथ रंगे हाथ 265 लीटर शराब के साथ आर... - CG Sandesh

शराब बना रहे बर्तनों के साथ रंगे हाथ 265 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना बसना जिला महासमुन्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के पास से लगे पहाड़ी नुमा जगह पर बनाई जा रही थी बड़ी मात्रा में शराब

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बसना थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की

03 क्विंटल मौहा लहन (पास) एवं तीन मोटरसाइकिल भी किया गया जब्त

पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज बसना थाना में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि बसना थाना प्रभारी सुश्री बिना यादव की टीम के द्वारा लाख डाउन के दरमियान बड़ी मात्रा में बनाए जा रहे अवैध शराब को रोकने हेतु बसना थाना के ग्राम पैंता में तकरीबन 265 लीटर अवैध शराब , तीन क्विंटल मौहा लहन (पास ) , बड़ी मात्रा में एलुमिनियम के बर्तन प्लास्टिक डब्बा प्लास्टिक पाइप एवं तीन मोटरसाइकिल सहित आरोपी रायसिंह सिदार पिता सरधाराम सिदार उम्र 46 वर्ष ग्राम पैता थाना बसना जिला महासमुन्द को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2 )के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में महासमुंद जिला कारावास भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पहले सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी तिवारी ने लगभग डेढ़ सौ लीटर अवैध महुआ शराब जब्त करने की बड़ी कार्रवाई की थी । इसके पश्चात महासमुंद जिले में कल सबसे ज्यादा 265 लीटर अवैध महुआ शराब एवं सामग्री , तीन मोटरसाइकिल जब्त करने की बड़ी कार्रवाई बसना थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव की टीम के द्वारा की गई है । जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है । 

सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी तिवारी एवं बसना थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव के द्वारा की गई अवैध महुआ शराब की बड़ी कार्रवाई को प्रोत्साहित करते हुए उनके द्वारा दोनों थाना प्रभारी को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें